इसीएल को जमीन दी तो मिल रही बिठलाहा की धमकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 May 2016 12:37 AM (IST)
विज्ञापन

ललमटिया थाने में अरुण ने दिया आवेदन जान माल की सुरक्षा की लगायी गुहार ग्रामीण नौकरी छोड़ने का भी बना रहे हैं दबाव बोआरीजोर : बसडीहा निवासी अरुण कुमार गोस्वामी ने इसीएल को अपनी मरजी से जमीन दी तो ग्रामीण अब उन्हें बिठलाहा की धमकी दे रहे हैं. इसकी शिकायत अरुण ने ललमटिया थाने को […]
विज्ञापन
ललमटिया थाने में अरुण ने दिया आवेदन
जान माल की सुरक्षा की लगायी गुहार
ग्रामीण नौकरी छोड़ने का भी बना रहे हैं दबाव
बोआरीजोर : बसडीहा निवासी अरुण कुमार गोस्वामी ने इसीएल को अपनी मरजी से जमीन दी तो ग्रामीण अब उन्हें बिठलाहा की धमकी दे रहे हैं. इसकी शिकायत अरुण ने ललमटिया थाने को आवेदन दिया है और जान माल की गुहार लगायी है. जिसमें कहा है कि सीबी एक्ट के तहत उन्होंने इसीएल ललमटिया को जमीन दी है. इसके एवज में इसी वर्ष 28 अप्रैल को उन्हें इसीएल में नौकरी भी मिली है. अब प्रधान अपना किस्कू सहित ग्रामीण उनसे कह रहे हैं
कि बिना ग्रामीणों की अनुमति के इसीएल को जमीन क्यों दे दी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि ग्रामीण नौकरी छोड़ने का भी दबाव बना रहे हैं. ऐसा नहीं करने पर बिठलाहा की भी धमकी दे रहे हैं. इस बाबत अरुण ने थाने में आवेदन दिया है. इस मामले में थाना प्रभारी हरिनारायण सिंह ने बताया कि आवेदन दिया गया है. सच्चाई की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




