राजद प्रत्याशी संजय यादव पर मामला दर्ज

Published at :18 May 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
राजद प्रत्याशी संजय यादव पर मामला दर्ज

भाजपा नेता से मारपीट के मामले में चुनाव अभिकर्ता अरुण साह की सूचना पर मामला दर्ज बसंतराय थाना कांड संख्या 26/11 के तहत दर्ज हुआ केस गोड्डा : राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव के खिलाफ बसंतराय थाना में मारपीट, छिनतई व धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. भाजपा नेता सह चुनाव अभिकर्ता अरुण […]

विज्ञापन

भाजपा नेता से मारपीट के मामले में

चुनाव अभिकर्ता अरुण साह की सूचना पर मामला दर्ज
बसंतराय थाना कांड संख्या 26/11 के तहत दर्ज हुआ केस
गोड्डा : राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव के खिलाफ बसंतराय थाना में मारपीट, छिनतई व धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. भाजपा नेता सह चुनाव अभिकर्ता अरुण साह की सूचना पर श्री यादव के अलावा एक अज्ञात पर कांड संख्या 26/16 के तहत प्राथमिकी हुई है.
क्या है मामला : अरुण साह ने फर्द बयान में कहा है कि सोमवार को बसंतराय प्रखंड के धपरा पंचायत के बूथ संख्या 11 झपनियां में राजद प्रत्याशी द्वारा बूथ लूटे जाने की सूचना मिलने के बाद एसपी तथा डीसी से बात कर जानकारी दी. बूथ पर पहुंचने से पहले रास्ते में ही राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव ने उनसे मारपीट करना प्रारंभ कर दिया. गले से चैन व घड़ी छीन ली. श्री साह के साथ भाजपा नेता रामारमण उर्फ मुनचुन झा, सुरेश पासवान एवं यमुना प्रसाद यादव थे.
श्री यादव के साथ एक अन्य व्यक्ति ने इस दौरान रामारमण झा पर एवं सुंरेश पासवान व यमुना यादव पर भी प्रहार कर दिया.
” संजय प्रसाद यादव के खिलाफ बसंतराय थाना में मारपीट तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है ”
– संजीव कुमार, एसपी, गोड्डा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola