चुनाव के बाद प्रत्याशियों ने बिताये फुरसत के पल

Published at :18 May 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव के बाद प्रत्याशियों ने बिताये फुरसत के पल

गोड्डा : विधानसभा उपचुनाव खत्म होने के बाद मंगलवार को भाजपा, राजद व झामुमो के प्रत्याशियों ने फुरसत में दिन गुजारा. इस दौरान कार्यकर्ताओं से मतदान की जानकारी लेते वोटों के जोड़ घटाव भी करते रहे. भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल अपने आवास पर आराम से बैठ कर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे. वहीं राजद […]

विज्ञापन

गोड्डा : विधानसभा उपचुनाव खत्म होने के बाद मंगलवार को भाजपा, राजद व झामुमो के प्रत्याशियों ने फुरसत में दिन गुजारा. इस दौरान कार्यकर्ताओं से मतदान की जानकारी लेते वोटों के जोड़ घटाव भी करते रहे. भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल अपने आवास पर आराम से बैठ कर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे.

वहीं राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव भी बसंतराय तथा गोड्डा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर चुनाव में हुए मतदान पर मंथन कर रहे थे. झामुमो प्रत्याशी संजीव मरीक यादव ने भी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ चाय का मजा लेते दिखे. तीनों दलों के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे थे. किसी के चेहरे पर शिकन नहीं दिखायी दे रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola