बिना आइडी के अभिभावकों के प्रवेश पर रहेगी पाबंदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

पथरगामा कस्तूरबा विद्यालय में अभिभावकों की बैठक में जिला बालिका शिक्षा प्रभारी ने कहा गोड्डा : पथरगामा कस्तूरबा विद्यालय परिसर में शनिवार को अभिभावकों की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिला बालिका शिक्षा प्रभारी कोमिशीला हेंब्रम ने की. उन्होंने राज्य परियोजना निदेशक राजेश्वरी बी के निर्देश को अभिभावकों के बीच रखा गया. कहा : […]
विज्ञापन
पथरगामा कस्तूरबा विद्यालय में अभिभावकों की बैठक में जिला बालिका शिक्षा प्रभारी ने कहा
गोड्डा : पथरगामा कस्तूरबा विद्यालय परिसर में शनिवार को अभिभावकों की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिला बालिका शिक्षा प्रभारी कोमिशीला हेंब्रम ने की. उन्होंने राज्य परियोजना निदेशक राजेश्वरी बी के निर्देश को अभिभावकों के बीच रखा गया. कहा : अभिभावकों के सहयोग के बिना विद्यालय का संचालन बेहतर तरीके से नहीं की जा सकता है. अभिभावकों को विद्यालय में माह में केवल दो दिन ही छात्राओं से मिलने दिया जायेगा.
विद्यालय की छात्रा के साथ तीन अभिभावकों की फोटो युक्त आइडी कार्ड बनेगी. इस आइडी कार्ड के बिना कस्तूरबा विद्यालय में अभिभावकों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी. कहा : छात्राओं को शिक्षा व सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेवारी हम सभी की बनती है.
विद्यालय में किसी भी कार्य के लिए आने वाले बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वार्डन की अनुमति के बिना नहीं हो सकता है. विद्यालय में प्रवेश करने वाले संबंधित लोगों की पूरी विवरणी पंजी में संधारित करने का निर्देश वार्डन को दिया. कहा : छात्राओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण मुद्दा है. सभी विद्यालयों में यथाशीघ्र आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जायेगा.
अभिभावकों ने कहा, करेंगे सहयोग
कोमिशीला हेंब्रम ने बताया कि नयी गाइड लाइन को पूरी तरह से जानने के बाद अभिभावकों ने नये नियम को स्वीकार किया है. साथ ही विद्यालय को सहयोग करने की बात कही है. नये नियम की प्रति अभिभावकों को दी जायेगी. इस अवसर पर वार्डन रीता कुमारी, सहायक शिक्षिका अनिता कुमारी, सुदीप्ता किस्कू, अर्चना कुमारी, विद्यालय समिति अध्यक्ष शांति देवी, बसंत टुडू, घनश्याम साह, रूपनी देवी, मीरा देवी, फरीद अंसारी, ठाकुरजी हेंब्रम, दीपक मेहरत आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




