राष्ट्रीय लोक अदालत में एक मामला निष्पादित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

पांच मामलों में 18 लाख 95 हजार 411 रुपये का चेक वितरित गोड्डा : सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्रवाई के लिए एक बेंच का गठन किया गया था. इसमें डीजे […]
विज्ञापन
पांच मामलों में 18 लाख 95 हजार 411 रुपये का चेक वितरित
गोड्डा : सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्रवाई के लिए एक बेंच का गठन किया गया था. इसमें डीजे द्वितीय संजय प्रताप के साथ अधिवक्ता रीना कुमारी डे व अजय प्रसाद साह थे. बेंच में कुल तीन मामलों में सुनवाई हुई, लेकिन एक ही मामले में पक्षकारों के बीच सुलह समझौता हो सका.
डीजे चतुर्थ के न्यायालय से एमएसीटी 77/14 में बंदे कुमार सिंह बनाम महादेव पंडित में सुलह समझौता हुआ. श्री वर्मा ने बताया कि पांच मामलों में पक्षकारों के बीच 18 लाख 95 हजार 411 रुपये का चेक प्राधिकार के चेयरमैन सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमाशंकर प्रसाद सिंह ने वितरित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




