दुकान का शटर खोल कर हजारों की चोरी

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा मुहल्ले में स्थित दुकान से शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने हजारों का चपत लगा दिया. दुकानदार कुसुम बोरवेल के संचालक संजीव कुमार यादव हैं. उन्होंने नगर थाना में लिखित रूप से शिकायत दर्ज करायी है. इसको लेकर नगर थाना के शीतल कुमार पासवान ने मामले की […]
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा मुहल्ले में स्थित दुकान से शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने हजारों का चपत लगा दिया. दुकानदार कुसुम बोरवेल के संचालक संजीव कुमार यादव हैं. उन्होंने नगर थाना में लिखित रूप से शिकायत दर्ज करायी है. इसको लेकर नगर थाना के शीतल कुमार पासवान ने मामले की जांच की. जानकारी के अनुसार दुकान का शटर खुला हुआ पाया गया है. चोरों ने दुकान में रखे लॉकर से आसानी से 60 हजार रुपये नकदी व कंप्यूटर आदि की चोरी की है. थानेदार अशोक कुमार गिरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




