वार्डन द्वय की जमानत अरजी पर सुनवाई आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 May 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

स्पेशल कोर्ट बंद रहने के कारण नहीं हुई सुनवाई छुट्टी पर थे प्रथम जिला व सत्र न्यायाधीश वार्डन पर है छात्रा को यौन शोषण मामले में धकेलने का आरोप गोड्डा : स्पेशल कोर्ट सह प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके सिंह का कोर्ट मंगलवार को बंद रहने के कारण परथरगामा कस्तूबा प्रकरण मामले में जेल […]
विज्ञापन
स्पेशल कोर्ट बंद रहने के कारण नहीं हुई सुनवाई
छुट्टी पर थे प्रथम जिला व सत्र न्यायाधीश
वार्डन पर है छात्रा को यौन शोषण मामले में धकेलने का आरोप
गोड्डा : स्पेशल कोर्ट सह प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके सिंह का कोर्ट मंगलवार को बंद रहने के कारण परथरगामा कस्तूबा प्रकरण मामले में जेल में बंद कस्तूरबा विद्यालय पथरगामा की वार्डन द्वय की जमानत अरजी पर सुनवाई नहीं हो सकी है. स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश छुट्टी पर थे.
इस कारण उनके न्यायालय के प्रभारी कोर्ट में जमानत अरजी सुनी गयी. प्रभारी कोर्ट ने जमानत आवेदन को सुनवाई हेतु स्पेशल कोर्ट में ही सुनने का आदेश पारित किया. जमानत आवेदन पर सुनवाई हेतु बुधवार की तिथि निर्धारित की. याद रहे कि विद्यालय की ही छात्रा को यौन शोषण में ढकेलने के आरोप में पथरगामा कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन कल्याणी देवी व बिजली कुमारी पिछले माह से ही जेल में बंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




