अवैध शिक्षक नियुक्ति व एमडीएम गबन की हो जांच

Published at :10 May 2016 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध शिक्षक नियुक्ति व एमडीएम गबन की हो जांच

मामला मदरसा कमरूल होदा जिरली का गोड्डा : बोआरीजोर प्रखंड के मदरसा कमरूल होदा जिरली में अवैध शिक्षक नियुक्त व एमडीएम का चावल गबन करने का अारोप लगाये हुए मादरसा पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को डीइओ कार्यालय को आवेदन दिया गया है. आवेदन में ग्रामीणों ने उल्लेख किया है कि छह माह पूर्व […]

विज्ञापन

मामला मदरसा कमरूल होदा जिरली का

गोड्डा : बोआरीजोर प्रखंड के मदरसा कमरूल होदा जिरली में अवैध शिक्षक नियुक्त व एमडीएम का चावल गबन करने का अारोप लगाये हुए मादरसा पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को डीइओ कार्यालय को आवेदन दिया गया है. आवेदन में ग्रामीणों ने उल्लेख किया है कि छह माह पूर्व अवैध तरीके से प्रधान मौलवी एवं मदरसा सचिव ने अपने रिश्तेदारों व कम योग्यता वाले आवेदकों की नियुक्ति कर ली.
इसके बाद वे मदरसा से फरार रहते थे. इसके विरोध में मदरसा में ताला जड़कर न्याय की मांग की गयी थी, लेकिन अब तक उच्च पदाधिकारी की ओर से जांच व कार्रवाई नहीं की गयी है. इसके अलावा मदरसा के मध्याह्न भोजन के चावल का भी अवैध उठाव कर गबन कर दिया गया है.
इन दाेनों मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग अवेदन के माध्यम से की गयी है. आवेदन में मो रफीक अंसारी, बशीर अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, रहीम अंसारी, मजेदुर अंसारी, हारून अंसारी, गौतम अंसारी, महताज अंसारी, मुमताज अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, आश मोहम्मद अंसारी, जलील अंसारी, सेताब अंसारी, बहाब अंसारी सहित 71 ग्रामीणों का हस्ताक्षर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola