हाइपावर कमेटी से होगा ठेका मजदूरों का भुगतान

बोआरीजोर : ऊर्जानगर के एमपीआइ क्लब में सोमवार को एटक की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इसमें श्री कुमार ने कहा कि दुमका में चार से छह जून तक अखिल भारतीय आदिवासी महासभा का चौथा सम्मेलन होगा. सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी. कहा: ठेका मजदूरों […]
बोआरीजोर : ऊर्जानगर के एमपीआइ क्लब में सोमवार को एटक की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इसमें श्री कुमार ने कहा कि दुमका में चार से छह जून तक अखिल भारतीय आदिवासी महासभा का चौथा सम्मेलन होगा. सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी.
कहा: ठेका मजदूरों को हाइ पावर कमेटी द्वारा भुगतान नहीं कराया जा रहा है. इस पर भी चर्चा की गयी. इसीएल की राजमहल परियोजना में दो हजार ठेका मजदूर हैं. इन मजदूरों का भुगतान हाइपावर कमेटी से कराने की दिशा में कार्य किया जायेगा. दो सितंबर को देश के कोल इंडिया स्तर पर अखिल भारतीय एक दिवसीय हड़ताल ट्रेड यूनियन द्वारा किया जायेगा. इस अवसर पर पीके गांगुली, रामजी साह, रामस्वरूप, तालामय सोरेन, रामसुंदर महतो, गुरु प्रसाद हाजरा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




