भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत : अश्विनी चौबे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

चुनाव प्रचार को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया टिप्स गोड्डा : भाजपा के चुनाव प्रचार में बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे रविवार की शाम गोड्डा पहुंचे. यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें चुनाव प्रचार के टिप्स दिये. श्री चौबे ने दवा किया कि गोड्डा में भाजपा की जीत ऐतिहासिक होगी. रघुनंदन मंडल के […]
विज्ञापन
चुनाव प्रचार को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया टिप्स
गोड्डा : भाजपा के चुनाव प्रचार में बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे रविवार की शाम गोड्डा पहुंचे. यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें चुनाव प्रचार के टिप्स दिये. श्री चौबे ने दवा किया कि गोड्डा में भाजपा की जीत ऐतिहासिक होगी. रघुनंदन मंडल के पुत्र इस क्षेत्र में एक बार फिर जीत का परचम लहरायेंगे. भाजपा को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है.
बिहार में नेता अब गंठबंधन से ही उब चुके हैं. बिहार में दो मुख्यमंत्री है. एक बार फिर बिहार में जंगल राज की वापसी तय है. राजद व जदयू का गंठबंधन अधिक दिनों तक टिकने वाला नहीं है. इस अवसर पर देवेंद्र पांडेय, भानु दुबे, कुंदन परशुरामका, कुंवर गोपाल सिंह, अतुल दुबे, शिवराम जायसवाल, कृष्ण कन्हैया, शिवेश वर्मा, शिशिर ठाकुर, सुमन झा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




