डाॅ बीके भगत को मिली आइएमए जिलाध्यक्ष की कमान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

आइएमए हॉल में हुई पदाधिकारियों की बैठक में नयी कमेटी बनी डाॅ प्रभा रानी बनी सचिव, तो डाॅ बन देवी झा व डाॅ नरेंद्र कुमार बने उपाध्यक्ष गोड्डा : आइएमए की नयी जिला कमेटी का गठन कर लिया गया है. इसको लेकर रविवार को आइएमए पदाधिकारियों आइएमए हॉल में बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से जिला […]
विज्ञापन
आइएमए हॉल में हुई पदाधिकारियों की बैठक में नयी कमेटी बनी
डाॅ प्रभा रानी बनी सचिव, तो डाॅ बन देवी झा व डाॅ नरेंद्र कुमार बने उपाध्यक्ष
गोड्डा : आइएमए की नयी जिला कमेटी का गठन कर लिया गया है. इसको लेकर रविवार को आइएमए पदाधिकारियों आइएमए हॉल में बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से जिला कमेटी का गठन किया गया है. नये जिला कमेटी में डा बीके भगत को आइएमए का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सचिव डा प्रभा रानी प्रसाद बनी है.
वहीं उपाध्यक्ष की जवाबदेही डा बनदेवी झा व डा नरेंद्र कुमार को सौंपी गयी है. संयुक्त सचिव के पद पर डा उषा सिंह, राज्य प्रतिनिधि के रूप में डा डी के ठाकुर, अकादमिक विंग के सदस्य के रूप में डाॅ अशोक कुमार को निर्वाचित नयी कमेटी में सदस्यता प्रदान की गयी है .इसके अलावा डा एस के चौधरी, डा पीके राम, डा उमेश प्रसाद सिंह को भी कमेटी में जगह दी गयी है.
झासा के अध्यक्ष बने डा प्रवीण राम : वहीं इस अवसर पर जुटे चिकित्सकों ने सामूहिक निर्णय कर झासा के लिए भी चुनाव कराया. इसकी जिलाध्यक्ष की कमान सीएस डा प्रवीण कुमार राम को सौंपी गयी है. जुटे सदस्यों ने कहा कि संघ के कामकाज को ईमानदारी से किया जायेगा.
16 मई को प्राइवेट क्लिनिकों की रहेगी सामूहिक बंदी : राज्य आइएमए व झासा के निर्णय के आलोक में जिला आइएमए के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में चुनाव के मद्देनजर सरकारी अस्पतालों की बंदी नहीं की जायेगी. पूर्व में यह फैसला लिया गया था. अब 16 मई को जिले के चिकित्सक निजी क्लिनिकों को बंद रख कर अपना विरोध दर्ज करायेंगे. सिर्फ सरकारी अस्पतालों को खुला रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




