लाभुकों को दो माह से नहीं मिला अनाज

Published at :08 May 2016 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
लाभुकों को दो माह से नहीं मिला अनाज

गोड्डा : विस क्षेत्र के रूपुचक मुसहरी टोला की कुछ महिलाएं गांव के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बरामदे पर शनिवार दोपहर आराम कर रही थी. विधानसभा उपचुनाव में किन प्रमुख मुद्दों पर वे जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछेंगी पर महिलाओं ने बताया कि मुसहरी टोला के लाभुकों को दो माह से अनाज नहीं मिला है. वोट […]

विज्ञापन

गोड्डा : विस क्षेत्र के रूपुचक मुसहरी टोला की कुछ महिलाएं गांव के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बरामदे पर शनिवार दोपहर आराम कर रही थी. विधानसभा उपचुनाव में किन प्रमुख मुद्दों पर वे जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछेंगी पर महिलाओं ने बताया कि मुसहरी टोला के लाभुकों को दो माह से अनाज नहीं मिला है.

वोट देकर क्या करेंगे ? 60 वर्षीय बुइंया देवी, मीना देवी व 70 वर्षीय मोसमात दुलारी को किसी तरह की सरकारी लाभ तो दूर की बात है. वृद्धा पेंशन तक नहीं मिलती है. उसी गांव की मोसमात गुलाबी ने बताया कि चुनाव के समय नेता सब गोल-मटोल बात कर हमारा वोट ले लेते हैं. उसके बाद कोई गांव की ओर नहीं आता है. हमारी समस्या हमारे पास ही रह जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola