पकड़ाये आर्म्स एक्ट के आरोपित को भेजा जेल

Published at :05 Feb 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
पकड़ाये आर्म्स एक्ट के आरोपित को भेजा जेल

गोड्डा : गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र में पकड़ाये आर्म्स एक्ट के आरोपी रंजय कुमार को जेल भेज दिया गया है. रंजय को नगर थाना की पुलिस द्वारा मंगलवार की देर रात छापेमारी कर पकड़ा गया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह देशी कट्टा के साथ घूम रहा था. […]

विज्ञापन

गोड्डा : गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र में पकड़ाये आर्म्स एक्ट के आरोपी रंजय कुमार को जेल भेज दिया गया है. रंजय को नगर थाना की पुलिस द्वारा मंगलवार की देर रात छापेमारी कर पकड़ा गया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह देशी कट्टा के साथ घूम रहा था. जानकारी होने पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को धर दबोचा. पुलिस इस बात का पता लगाने का भी प्रयास कर रही थी कि आरोपी का संबंध किस गिरोह से है. हालांकि पुलिस को पूछताछ में कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.

पता खंगालने में जुटी पुलिस
वहीं छिनतई के असफल प्रयास के आरोपित मंजीत साह का पता ठिकाना लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है. आरोपी मंजीत ने अपना पता सही ढंग से भी पुलिस को नहीं बताया है. हालांकि आरोपी मंजीत ने पुलिस को बिहार के किशनगंज का रहनेवाला बताया है. मंजीत के पास पकड़ाया बाइक भी चोरी का है. इसका खुलासा पुलिस ने कर लिया है. बाइक गिरोह के अन्स सदस्यों के साथ संबंध को उजागर करने के लिये पुलिस आरेापी के कहे अनुसार जगह-जगह छापेमारी कर पता लगाने का प्रयास कर रही है. थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो द्वारा इसकी पुष्टि की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola