अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल

गोड्डा : पुलिस की लाख कोशिशों की बावजूद भी यातायात का नियम का पालन नहीं किया जा रहा है. इस कारण दिन-प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है. बुधवार को अलग-अलग स्थानों में सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये हैं. पहली घटना पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के पोड़ैयाहाट निर्झर होटल के समीप हुई. जिसमे […]
गोड्डा : पुलिस की लाख कोशिशों की बावजूद भी यातायात का नियम का पालन नहीं किया जा रहा है. इस कारण दिन-प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है. बुधवार को अलग-अलग स्थानों में सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये हैं. पहली घटना पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के पोड़ैयाहाट निर्झर होटल के समीप हुई.
जिसमे अज्ञात बाइक चालक ने पीछे से बाइक सवार को ठोकर मार कर भाग निकला. इस दुर्घटना में गोड्डा मेला देख कर नौवडीहा अपने घर जा रहा अनिल कुमार ठाकुर व गुड़िया कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं दूसरी दुर्घटना पोड़ैयाहाट ब्लॉक के पास हुई. जिसमे अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने दीपाली मरांडी को धक्का मार कर फरार हो गया. दीपाली आंबेडकर नगर की रहने वाली बतायी जाती है. वहीं तीसरी घटना में बढ़ैत अस्पताल की सहिया मनोका देवी भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गयीं. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




