डहुआ नदी से बच्चे का शव बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

मृतक की पहचान आठ वर्षीय विजय मरांडी के रूप में की गयी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा बोआरीजोर : ललमटिया थाना की पुलिस ने बुधवार को डहुआ नदी से एक आठ वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया है. थाना प्रभारी विनय कुमार मंडल ने बताया कि ग्रामीणों ने डहुआ […]
विज्ञापन
मृतक की पहचान आठ वर्षीय विजय मरांडी के रूप में की गयी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा
बोआरीजोर : ललमटिया थाना की पुलिस ने बुधवार को डहुआ नदी से एक आठ वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया है. थाना प्रभारी विनय कुमार मंडल ने बताया कि ग्रामीणों ने डहुआ नदी के पास बच्चे का शव होने की सूचना दी. इसके बद शव को जब्त किया गया. घटना स्थल पर श की शिनाख्त की गयी. मृतक की पहचान आठ वर्षीय विजय मरांडी के रूप में की गयी. वह डहुआ गांव निवासी रामलाल मरांडी का पुत्र है. 31 जनवरी को पिता-पुत्र नदी नहाने गये थे.
उसके बाद से पुत्र विजय मरांडी घर नहीं पहुंचा. ग्रामीणों ने बताया गया कि उस दिन से रामलाल मरांडी भी घर नहीं पहुंचा है. शव को कब्जे में ले लिया गया है. पोस्टमार्टम के लिए शव गुरुवार को सदर अस्पताल में भेजा जायेगा. पुलिस छानबीन कर आगे की कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




