हैदराबाद से छह बाल मजदूर मुक्त

गोड्डा : महगामा थाना क्षेत्र के कुल छह नाबालिग बच्चों को हैदराबाद से मुक्त कराया गया है. इन बच्चों को हैदराबाद के मदरसा में पढ़ने के लिये करीब सात माह पूर्व भेजा गया था. वहां बच्चाें को हैदराबाद में ही चूड़ी कारखाने में काम पर लगाया गया था. महगामा के मो फारूक ने इन बच्चों […]
गोड्डा : महगामा थाना क्षेत्र के कुल छह नाबालिग बच्चों को हैदराबाद से मुक्त कराया गया है. इन बच्चों को हैदराबाद के मदरसा में पढ़ने के लिये करीब सात माह पूर्व भेजा गया था. वहां बच्चाें को हैदराबाद में ही चूड़ी कारखाने में काम पर लगाया गया था. महगामा के मो फारूक ने इन बच्चों को हैदराबाद के मदरसा भेजा था. इन बच्चों को बुधवार की सुबह रांची चाइल्ड लाइन संस्था ने गोड्डा चाइल्ड वेलफेयर समिति के हैंडओवर कर दिया.
गोड्डा चाइल्ड वेलफेयर संस्था ने इन बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है. गोड्डा आये बच्चों ने नगर थाना में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के समक्ष इस मामले का खुलासा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




