गोड्डा की रैली से शुरुआत होगा राज्यव्यापी आंदोलन

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट विधायक सह जेवीएम प्रधान महासचिव प्रदीप यादव मंगलवार का प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने किया. सकरी फुलवार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा आठ फरवरी को गोड्डा की रैली ऐतिहासिक होगी. खााद्य सुरक्षा […]
पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट विधायक सह जेवीएम प्रधान महासचिव प्रदीप यादव मंगलवार का प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने किया. सकरी फुलवार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा आठ फरवरी को गोड्डा की रैली ऐतिहासिक होगी. खााद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जो राशन कार्ड बांटा गया है वह नाकाफी है.
गरीबों को राशन कार्ड नहीं मिल पाया है. इस मुद्दे पर सरकार पूरी तरह विफल रही है. उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है. यहां के गरीब आदिवासियों की नहीं है. यहां पर चपरासी से लेकर बड़े अफसर तक के पदों पर बाहरी लोगों की नियुक्ति की जा रही है.
जल जंगल जमीन की लड़ाई झाविमो लड़ेगा. इसके लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा. श्री यादव प्रखंड के सतबंधा, फुलवार, पोड़ैयाहाट, लीलादह, हरियारी, भटौंधा सहित अन्य पंचायतों में बैठक की गयी. मौके पर मराग बाबा, श्यामसुंदर सोरेन, मनोज कुमार, बासुदेव, सुबोध विनिता कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




