पुल से गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Published at :02 Feb 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
पुल से गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर सोमवार को धो पहाड़ी के पास पुल से ट्रैक्टर नीचे गिर गया. इस घटना में चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. ट्रैक्टर धो पहाड़ी से सुंदरपहाड़ी की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर धो पहाड़ी के समीप के […]

विज्ञापन

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर सोमवार को धो पहाड़ी के पास पुल से ट्रैक्टर नीचे गिर गया. इस घटना में चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. ट्रैक्टर धो पहाड़ी से सुंदरपहाड़ी की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर धो पहाड़ी के समीप के पुलिया सटे पेड़ से टकरा गया और अनियंत्रित होकर सीधे नीचे गिर गया. चालक पर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ गया और उसकी मौत हो गयी.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद सुमन घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. बताया कि ट्रैक्टर में एक भी कागजात व नंबर प्लेट नहीं है. इस कारण मालिक व चालक के बारे पता नहीं चल पा रहा है. छानबीन की जा रही है. इसके बाद मामला दर्ज किया जायेगा.

सड़क दुर्घटना में तीन युवक हुये घायल : महगामा . महगामा थाना क्षेत्र के श्रीमतपुर चौक के समीप नयानगर की ओर से आ रहे हाइवा के चपेट में बाइक सवार आ गये. बाइक पर तीन युवक सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरे. घायलों को अविलंब अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिये महगामा रेफरल अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार कर घायल को भागलपुर भेज दिया गया है.
वे बोआरीजोर के बड़ा सिमड़ा गांव के रहनेवाले बताये जाते हैं.थानेदार हरिनारायण सिंह ने बताया कि अज्ञात हाइवा के विरुद्ध मामला दर्ज किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola