टेबल टेनिस में बेथेल मिशन का दबदबा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

सिंगल व डबल मुकाबले में स्कूल का रहा शारदार प्रदर्शन गोड्डा : गणतंत्र क्रीड़ा साप्ताह के तहत इंडोर गेम में शामिल टेबल टेनिस में सभी पुरस्कार स्थानीय बेथेल मिशन स्कूल को मिला है. स्कूल के इंडोर में संघ सचिव नवल बिहारी झा एवं विद्यालय निदेशक पी सोलोमन द्वारा खेल का शुभारंभ किया गया. गेम के […]
विज्ञापन
सिंगल व डबल मुकाबले में स्कूल का रहा शारदार प्रदर्शन
गोड्डा : गणतंत्र क्रीड़ा साप्ताह के तहत इंडोर गेम में शामिल टेबल टेनिस में सभी पुरस्कार स्थानीय बेथेल मिशन स्कूल को मिला है. स्कूल के इंडोर में संघ सचिव नवल बिहारी झा एवं विद्यालय निदेशक पी सोलोमन द्वारा खेल का शुभारंभ किया गया. गेम के सिंगल तथा डबल मुकाबले में बेथेल ने ही कब्जा जमाया.
सिंगल में प्रभा रानी टूडू विजेता तथा उपविजेता रही मौसम कुमारी जबकि डबल मुकाबले में विजेता रही प्रभा रानी टुडू की जोड़ी व उपविजेता में जूही कुमारी व सीम्मी कुमारी रही. ब्याॅज सिंगल में यश कुमार के नाम उनविजेता के नाम शामिल है. डबल मुकाबले में प्रशनजीत कुमार तथा यश कुमार की जोड़ी ने पदक पर कब्जा जमाया. सभी विजेताओं को विद्यालय की प्राचार्य अन्ना सोलोमन द्वारा सम्मान व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया. दौरान खेल शिक्षक विकास कुमार, सुंदर कुमार मुख्य रूप से शामिल थे. सोमवार को महिला काॅलेज इंडोर में कैरम खेल का आयोजन किया गया.
इसके अलावा बैंडमिंटन एवं शतरंज खेल का भी आयोजन किया गया है. हालांकि पहले दिन के खेल में बालक जूनियर, बालिका जूनियर व सीनियर के विजेता व उपविजेता का रिजल्ट खेल के जारी रहने की वजह से नहीं हो पायी है. इंडोर खेल में सुरजीत झा, मो. अरसी , शिवेंद्र झा के साथ बैजू यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




