पुल से गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

नहीं हो सकी मृतक की पहचान पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर सोमवार को धो पहाड़ी के पास पुल से ट्रैक्टर नीचे गिर गया. इस घटना में चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. ट्रैक्टर धो पहाड़ी से सुंदरपहाड़ी […]
विज्ञापन
नहीं हो सकी मृतक की पहचान
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर सोमवार को धो पहाड़ी के पास पुल से ट्रैक्टर नीचे गिर गया. इस घटना में चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. ट्रैक्टर धो पहाड़ी से सुंदरपहाड़ी की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर धो पहाड़ी के समीप के पुलिया सटे पेड़ से टकरा गया और अनियंत्रित होकर सीधे नीचे गिर गया.
चालक पर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ गया और उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद सुमन घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. बताया कि ट्रैक्टर में एक भी कागजात व नंबर प्लेट नहीं है. इस कारण मालिक व चालक के बारे पता नहीं चल पा रहा है. छानबीन की जा रही है. इसके बाद मामला दर्ज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




