सरौनी के अतिक्रमणकारियों पर गिर सकती है गाज!
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश की थी दंडाधिकारी की रिपोर्ट पर हो सकती है कार्रवाई गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरौनी हाट के अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन और भी सख्ती कर सकता है. अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सरकारी कर्मियों से धक्का-मुक्की की थी और अतिक्रमण […]
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश की थी
दंडाधिकारी की रिपोर्ट पर हो सकती है कार्रवाई
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरौनी हाट के अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन और भी सख्ती कर सकता है. अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सरकारी कर्मियों से धक्का-मुक्की की थी और अतिक्रमण को मुक्त कराने का विरोध किया था. हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अतिक्रमण हटाया गया था. अतिक्रमणमुक्त कराने गये दंडाधिकारी के रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन इन पर कार्रवाई कर सकता है.
बताया जाता है कि सरौनी हाट में रविवार को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिये अंचल निरीक्षक व मुफस्सिल पुलिस के नेतृत्व में टी गयी थी. इस क्रम में टीम को अतिक्रमणकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा था. इतना ही नही अतिक्रमणकारियों ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी से धक्का-मुक्की भी की थी.
अतिक्रमणकारियों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया था. मालूम हो कि अतिक्रमणकारियों को हटाये जाने संबंधी फरमान सीपी ग्राम जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन को मिला था. प्रशासन ने अंचलाधिकारी को संबंधित मामले पर अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया था.
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी से इस संबंध मे प्रतिवेदन की मांग की गयी है. तथ्यपरक प्रतिवेदन मिलने पर चिह्नित अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




