जागरूकता से मातृ-शिशु मृत्यु दर में आयेगी कमी

गोड्डा नगर : सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सोमवार को जिला स्वास्थ्य मिशन व एकजुट की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन एसीएमओ डॉ रामजी भगत, एकजुट के राज्य प्रतिनिधि अमित कुमार, डीपीएम प्रदीप कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया. एकजुट के जिला प्रतिनिधि मो सरफराज ने प्रोजेक्टर […]
गोड्डा नगर : सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सोमवार को जिला स्वास्थ्य मिशन व एकजुट की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन एसीएमओ डॉ रामजी भगत, एकजुट के राज्य प्रतिनिधि अमित कुमार, डीपीएम प्रदीप कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया.
एकजुट के जिला प्रतिनिधि मो सरफराज ने प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिशन के बारे में जानकारी दी.डीपीएम श्री सिन्हा ने बताया कि मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है. पोड़ैयाहाट से जिला स्वास्थ्य मिशन व एकजुट की ओर से यह कार्यक्रम चलेगा. इसके बाद अन्य प्रखंडों में भी कार्यक्रम चलाया जायेगा.
महिलाओं की बढ़ायी जायेगी निर्णय लेने की क्षमता: कार्यशाला में अमित कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत गांव स्तर पर बैठक कर महिलाओं को मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने को लेकर जागरूक किया जायेगा. महिलाओं में निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाया जायेगा. इस कार्यक्रम में गांव स्तर पर सहिया की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी.
सहभागी सीख व क्रियान्वयन पद्धति से होगा कार्य : कार्यशाला में बताया गया कि सहभागी सीख व क्रियान्वयन पद्धति से समुदाय एक साथ मिल कर बैठक करती है. समस्याओं के कारणों को ढुंढ कर उसके निष्पादन की दिशा में कार्य किया जायेगा. एसीएमओ डॉ भगत ने कहा कि जिला स्वास्थ्य मिशन व एकजुट के इस जागरूकता कार्यक्रम से निश्चित तौर पर शिशु व मातृ मृत्युदर में कमी आयेगी. गांव स्तर पर होने वाले बैठक में संस्थागत प्रसव कराये जाने की जानकारी लोगाें को मिलेगी. बैठक में यूनिसेफ के जिला कोर्डिनेटर धनंजय त्रिवेदी, डीपीसी रणधीर प्रसाद, पोड़ैयाहाट सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ पूनम रानी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




