अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Published at :01 Feb 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

सरकारी जमीन पर लगायी गयी दुकानों को हटाया गया सरकार के निर्देश पर हुई कार्रवाई कुछ दुकानदारों ने किया विरोध सूचना पर पहुंची पुलिस और जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गोड्डा : सदर प्रखंड के सरौनी बाजार में रविवार की शाम प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त करा लिया. सरकार के निर्देश के बाद […]

विज्ञापन

सरकारी जमीन पर लगायी गयी दुकानों को हटाया गया

सरकार के निर्देश पर हुई कार्रवाई
कुछ दुकानदारों ने किया विरोध
सूचना पर पहुंची पुलिस और जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया
गोड्डा : सदर प्रखंड के सरौनी बाजार में रविवार की शाम प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त करा लिया. सरकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन की ओर से अंचलाधिकारी दिवाकर प्रसाद एवं थाना प्रभारी जेड अली के साथ तीन थाना की पुलिस पहुंचकर सरकारी जमीन को खाली कराया.
हालांकि प्रशासन को कुछ दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा. लेकिन दुकानदारों को एक नहीं चली. जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के सरौनी बाजार में वर्षों से सरकारी जमीन पर कुछ लोगों के अलावा दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा था. मामले को लेकर ग्रामीणों ने लिखित शिकायत कर अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध अंचलाधिकारी से किया था. मामले पर सरकार की ओर से आये निर्देश का पालन करते हुये अंचलाधिकारी ने यह कार्रवाई की.
इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध किया. लेकिन अंचल के सीआइ पंकज कुमार के सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सीओ दिवाकर प्रसाद, थाना प्रभारी जेड अली, नगर थाना की पुलिस व सुंदरपहाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और दोबारा अभियान चलाकर शाम तक पूरी तरह से जमीन को अतिक्रमणमुक्त करा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola