रघुनाथपुर कस्तूरबा की छात्राओं के बंटा टैब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : रघुनाथपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 29 छात्राओं के बीच रविवार को टैबलेट का वितरण पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने किया. विधायक श्री यादव ने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से छात्राओं को टैबलेट दिया गया है. छात्राएं मन लगा कर पढ़ाई कर पोड़ैयाहाट का नाम रौशन करें. इसके पूर्व छात्राओं ने […]
विज्ञापन
गोड्डा : रघुनाथपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 29 छात्राओं के बीच रविवार को टैबलेट का वितरण पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने किया. विधायक श्री यादव ने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से छात्राओं को टैबलेट दिया गया है. छात्राएं मन लगा कर पढ़ाई कर पोड़ैयाहाट का नाम रौशन करें. इसके पूर्व छात्राओं ने विधायक व अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया.
विधायक को शिक्षकेतर कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन: कस्तूरबा विद्यालय संघ की ओर से संघ अध्यक्ष स्नेहलता कुमारी के नेतृत्व मेंं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने विधायक प्रदीप यादव को मांगों का एक ज्ञापन सौंपा. स्नेहलता कुमारी ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मियों के नियमिती करने की मांग की गयी है. इस दौरान विद्यालय के एकाउंटेंट रवि रंजन आदि थे.
कस्तूरबा विद्यालय संघ ने की बैठक :
गोड्डा नगर. सदर प्रखंड के बीआरसी भवन में रविवार को कस्तेरबा विद्यालय संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता संघ अध्यक्ष स्नहेलता कुमारी ने की. उन्होंने बताया कि झारखंड प्रदेश कस्तूरबा विद्यालय कर्मी संघ के आह्वान पर एक से तीन फरवरी को रांची में होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गयी. साथ ही संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




