दिन दहाड़े 80 हजार लूटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

पथरगामा : पथरगामा थाना के विसाहा बसंतराय मुख्य मार्ग सत्संग मंदिर के समीप पहले से घात लगाये तीन अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी से 80 हजार रुपये लूट ली. अपराधियों ने कमलडीह गांव के व्यवसायी आशीष गुप्ता को पिस्टल का भय दिखाकर धक्का मुक्की के बाद मोटरसाइकिल के यूटीलीटी बांक्स को तोड़कर रखे रुपये को लेकर […]
विज्ञापन
पथरगामा : पथरगामा थाना के विसाहा बसंतराय मुख्य मार्ग सत्संग मंदिर के समीप पहले से घात लगाये तीन अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी से 80 हजार रुपये लूट ली. अपराधियों ने कमलडीह गांव के व्यवसायी आशीष गुप्ता को पिस्टल का भय दिखाकर धक्का मुक्की के बाद मोटरसाइकिल के यूटीलीटी बांक्स को तोड़कर रखे रुपये को लेकर भाग निकला.
क्या है मामला
घटना गुरुवार के दिन करीब साढ़े आठ बजे की बतायी जाती है. थाना क्षेत्र के बिसाहा-बसंतराय मुख्य मार्ग विशाहा के सत्संग भवन के पास पहले से घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने थाना क्षेत्र के ही कमलडीहा गांव के आशीष कुमार गुप्ता की मोटरसाइकिल को रोक दिया. मोटरसाइकिल पर दो ओर व्यवसायियों में बोहा गांव के बासकी यादव तथा सुभाष यादव को पिस्टल का भय दिखाने के बाद धक्का मुक्की कर जेकेट को फाड़ दिया.
इस क्रम में अपराधियों ने मोटरसाइकिल की चाबी छीन कर यूटीटीली बांक्स को तोड़ रखे 80 हजार की राशि को लूटने के बाद पास के अरहर खेत के रास्ते अन्यत्र भाग निकला.
थाना में अब तक नहीं कराया है प्राथमिकी
लूट की घटना के बाद व्यवसायी डरे सहमे वापस आ गये. जानकारी में बताया गया है कि अब तक व्यवसायी द्वारा लिखित सूचना थाना को नहीं दी गयी है.
………………………………………
” घटना की जानकारी मिली है. पुलिस वारदात स्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है. अब तक व्यवसायी द्वारा इस मामले की लिखित जानकारी नहीं दी गयी है.
वंश नारायण सिंह
थाना प्रभारी पथरगामा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




