पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए करें प्लानिंग

गोड्डा : सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में बुधवार को पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता सीएस डॉ सीके शाही ने की. इस दौरान डाॅ शाही ने कहा कि शीत श्रृंखला सुदृढ़ करने की दिशा में सभी को कार्य करना है. कोल्ड चैन के लिए वैक्सिन […]
गोड्डा : सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में बुधवार को पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता सीएस डॉ सीके शाही ने की. इस दौरान डाॅ शाही ने कहा कि शीत श्रृंखला सुदृढ़ करने की दिशा में सभी को कार्य करना है. कोल्ड चैन के लिए वैक्सिन कैरियर को दुरुस्त करना है.
कोल्ड बॉक्स की आवश्यकता पड़ने पर समय रहते ही कोल्ड बॉक्स की डिमांड करनी है. डॉ शाही ने कहा कि 17 जनवरी व 28 फरवरी से होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर विशेष तौर पर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्लानिंग तैयार करें. डॉ शाही ने 28 दिसंबर से पहले पर्यवेक्षकों की बैठक प्रखंडवार सुनिश्चित करने के लिए माइक्रो प्लान बनाने का निर्देश सभी एमओआइसी को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




