???::???? ??? ??????? ???? ?? ????? ?????? ?? ?????

Published at :18 Dec 2015 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
???::???? ??? ??????? ???? ?? ????? ?????? ?? ?????

ओके::न्यू ताज क्रिकेट क्लब ने धमाका सरकंडा को हराया नगर प्रतिनिधि, गोड्डागांधी मैदान में जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित ए-डिवीजन क्रिकेट लीग में तीसरे दिन दो मैच खेले गये. टी-20 क्रिकेट में न्यू ताज क्रिकेट क्लब ने 18 रनों से धमाका सरकंडा को हरा दिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू […]

विज्ञापन

ओके::न्यू ताज क्रिकेट क्लब ने धमाका सरकंडा को हराया नगर प्रतिनिधि, गोड्डागांधी मैदान में जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित ए-डिवीजन क्रिकेट लीग में तीसरे दिन दो मैच खेले गये. टी-20 क्रिकेट में न्यू ताज क्रिकेट क्लब ने 18 रनों से धमाका सरकंडा को हरा दिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू ताज टीम ने 20 ऑवर में आठ विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी धमाका सरकंडा टीम 19.5 ऑवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पायी. न्यू ताज के बल्लेबाज मो शाहरूख ने 35 बॉल में 31 रन, मो सरफराज ने 21 बॉल में 28 रन, धमाका सरकंडा के बल्लेबाज शेखर शर्मा ने 32 बॉल में 40 रन, पप्पू ने 11 बॉल में 18 रन बनाये. ताज के गेंदबाज विवेक ने चार ओवर में 15 रन खर्च कर तीन विकेट व मो शाहरूख ने चार ओवर में 13 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल किये. धमाका के गेंदबाज मुकेश व पप्पू ने दो-दो विकेट झटके. इधर, दूसरे मैच में रिलायंस क्रिकेट क्लब ने एमवाइवाइसी मारखन को 85 रन से हरा दिया. रिलायंस ने पहले खेल कर सिद्धार्थ कुमार के 68 रन व सौरभ सिंह के 51 रनों की बेहतरीन पारी से 20 ओवर में सात विकेट खोकर 188 रन बनाये. बाद में खेलते हुए मारखन टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 103 रन ही बना पायी. मैच के अंपायर अजीत कुमार व दिव्य प्रकाश तथा स्कोरर आशीष सिंह थे. यह जानकारी संघ के सदस्य अमित बोस, किरमान अंसारी, रितेश कुमार, संजीव कुमार ने दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola