सड़क दुर्घटना में चार घायल

तस्वीर: 01 से 04 तक घायलों कीप्रतिनिधि, मेहरमामेहरमा थाना क्षेत्र के पीरपैंती-गोड्डा मुख्य मार्ग पर सुढ़नी पुल के पास सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो जाने से जयराम दास 25 वर्ष, श्रीकांत रविदास 25 वर्ष, नम्रता कुमारी 18 वर्ष व सुदक ी देवी […]
तस्वीर: 01 से 04 तक घायलों कीप्रतिनिधि, मेहरमामेहरमा थाना क्षेत्र के पीरपैंती-गोड्डा मुख्य मार्ग पर सुढ़नी पुल के पास सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो जाने से जयराम दास 25 वर्ष, श्रीकांत रविदास 25 वर्ष, नम्रता कुमारी 18 वर्ष व सुदक ी देवी 55 वर्ष घायल हो गये. घायलों में जयराम दास को गंभीर चोट आयी है. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. बताया जाता है कि जयराम दास व श्रीकांत रविदास कहलगांव थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के रहने वाले हैं. जबकि नम्रता कुमारी व सुदकी देवी बलिया गांव की रहने वाली है. इधर, मेहरमा थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त बाइक बीआर 10एन/1954 व जेएच 17ई/2609 जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










