ओके::25 को वनांचल आंदोलनकारी मोरचा का प्रदर्शन

Published at :22 Mar 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::25 को वनांचल आंदोलनकारी मोरचा का प्रदर्शन

–24 को सभी प्रखंड मुख्यालयों में निकाला जायेगा मशाल जुलूसप्रतिनिधि, गोड्डा 25 मार्च को जिला वनांचल आंदोलनकारी मोरचा मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करेगा. रविवार को वनांचल आंदोलनकारी मोरचा के नेताओं ने शहीद स्तंभ परिसर में जुट कर आंदोलन की रणनीति तैयार की. डॉ वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आंदोलनकारी मोरचा के नेताओं की बैठक […]

विज्ञापन

–24 को सभी प्रखंड मुख्यालयों में निकाला जायेगा मशाल जुलूसप्रतिनिधि, गोड्डा 25 मार्च को जिला वनांचल आंदोलनकारी मोरचा मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करेगा. रविवार को वनांचल आंदोलनकारी मोरचा के नेताओं ने शहीद स्तंभ परिसर में जुट कर आंदोलन की रणनीति तैयार की. डॉ वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आंदोलनकारी मोरचा के नेताओं की बैठक हुई. जिसमें 25 मार्च को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही 24 को सभी प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकालने का भी निर्णय लिया गया. जिलाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 24 मार्च को पोड़ैयाहाट में भी मांगों के समर्थन में आंदोलनकारी जोरदार प्रदर्शन करेंगे. आंदोलनकारियों ने चिह्नित किये गये सभी आंदोलनकारियों को पेंशन की सुविधा देने की मांग की. इस दौरान उपाध्यक्ष राजेंद्र पंडित, अनिरुद्ध मंडल, नुर मोहम्मद अंसारी, उस्मान गणि सिद्धिकी, सुभाष मंडल, राजेश कुमार महतो, महेश मंडल, संजय कुमार सिंह, जाकिर हुसैन, अबुल कलाम, अजय यादव आदि मौजूद थे. —————————————तसवीर: 08 शहीद स्तंभ प्रांगण में जुटे आंदोलनकारी मोरचा के नेता रणनीति तैयार करते

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola