वेतन बढ़ोतरी के लिए मजदूरों ने क्रशर को कराया बंद

Published at :22 Mar 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
वेतन बढ़ोतरी के लिए मजदूरों ने क्रशर को कराया बंद

प्रतिनिधि, बोआरीजोरराजमहल परियोजना क्षेत्र के नीमाकला साइट में रविवार को बीएलए कंपनी व एसआरएल कं पनी के मजदूरों द्वारा क्रशर को बंद करा दिया गया. 52 मजदूरों ने वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर रविवार को नीमाकला साइट के क्रशर को करीब छह घंटे तक बंद कर रखा. मजदूरों ने बताया कि कंपनी की […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोआरीजोरराजमहल परियोजना क्षेत्र के नीमाकला साइट में रविवार को बीएलए कंपनी व एसआरएल कं पनी के मजदूरों द्वारा क्रशर को बंद करा दिया गया. 52 मजदूरों ने वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर रविवार को नीमाकला साइट के क्रशर को करीब छह घंटे तक बंद कर रखा. मजदूरों ने बताया कि कंपनी की ओर से मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. कार्य के अनुरूप वेतन नहीं दिया जा रहा है. मजदूरों ने कहा कि हाई पावर कमेटी द्वारा निर्धारित दर के हिसाब से वेतन कंपनी नहीं दे रही है. वर्तमान समय में दोनों कं पनी प्रति मजदूर मात्र पांच हजार प्रतिमाह वेतन देकर अपना पल्ला झाड़ रही है. जबकि प्रति मजदूर बारह हजार का वेतन मिलना चाहिए.आश्वासन के बाद छोड़ी जिद्दएसआरएल कं पनी के प्रबंधक एस विश्वामित्र द्वारा नीमाकला साइट पहंुच कर मजदूरों को वेतन बढ़ोतरी का आश्वासन दिया गया. उसके बाद मजदूरों ने जिद्द छोड़ी और क्रशर को चालू करने दिया.——————————-” मजदूरों से वार्ता कर वेतन बढ़ोतरी मामले का निबटारा किया जायेगा.”- एस विश्वामित्र, प्रबंधक एसआरएल कंपनी………………..तस्वीर: 04 क्रसर बंद करते मजदूर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola