ओके ::: पिरोजपुर सिदो कान्हू चौक पर छह घंटे सड़क जाम

लोकल कोयला सेल चालू कराने की मांगमेहरमा. लोकल कोयला सेल चालू कराने की मांग को लेकर मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के सिदो कान्हू चौक पर ग्रामीणों ने छह घंटा सड़क जाम कर दिया गया. इसका नेतृत्व सीपीआइएम नेता अशोक साह व भोला साह ने किया. इस दौरान ग्रामीणों ने इसीएल के विरुद्ध नारे लगाये. सीपीआइएम नेता […]
लोकल कोयला सेल चालू कराने की मांगमेहरमा. लोकल कोयला सेल चालू कराने की मांग को लेकर मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के सिदो कान्हू चौक पर ग्रामीणों ने छह घंटा सड़क जाम कर दिया गया. इसका नेतृत्व सीपीआइएम नेता अशोक साह व भोला साह ने किया. इस दौरान ग्रामीणों ने इसीएल के विरुद्ध नारे लगाये. सीपीआइएम नेता श्री साह ने बताया कि गोड्डा जिला में लोकल कोयला सेल चालू करने, छोटे छोटे गांव में समूह बना कर कोयला की व्यवस्था करने, सीएसआर की राशि से मेहरमा प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्य करने आदि मांगों को लेकर सड़क जाम कार्य किया गया है. मांगे पूरी नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जायेगा. इस अवसर सुबोध कर्ण, मांगन पासवान, मो रकीब सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. इधर, इसीएल के पर्सनल मैनूजर मलय घोष ने कहा कि 23 मार्च को जिला प्रशासन व इसीएल की कोर्डिनेशन बैठक में मामले को रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










