लेसियों में जमकर हुई मारपीट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Mar 2015 11:27 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा नगर पंचायत कार्यालय बना रणक्षेत्र गोड्डा : गोड्डा नगर पंचायत में शुक्रवार को योजनाओं के टेंडर प्रक्रिया में बीओक्यू की खरीदारी करने आये लेसियों में आपस में ही मारपीट हो गयी. जानकारी के अनुसार अज्ञात लेसी ने एक लेसी कुणाल त्यागी के साथ मारपीट की. इसके विरोध में मौजूद लेसियों ने गोड्डा नगर अध्यक्ष […]
विज्ञापन
गोड्डा नगर पंचायत कार्यालय बना रणक्षेत्र
गोड्डा : गोड्डा नगर पंचायत में शुक्रवार को योजनाओं के टेंडर प्रक्रिया में बीओक्यू की खरीदारी करने आये लेसियों में आपस में ही मारपीट हो गयी. जानकारी के अनुसार अज्ञात लेसी ने एक लेसी कुणाल त्यागी के साथ मारपीट की. इसके विरोध में मौजूद लेसियों ने गोड्डा नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के साथ भी धक्का-मुक्की की.
सूचना पर नगर थाना की पुलिस नगर पंचायत पहुंची और बड़ा हंगामा होने से रोक दिया. नगर पंचायत में स्कीम योजना के सॉफ्टवेयर अधिस्थापन योजना को लेकर विभिन्न लेसी ग्रुप टेंडर डालते के लिए बीओक्यू की खरीदारी करने पहुंचे थे.इसी क्र म में अज्ञात लेसियों ने एक लेसी कुणाल त्यागी को बीओक्यू की खरीदारी करने से रोक दिया. इसी मामले को लेकर अज्ञात लेसी व कुणाल त्यागी में तू-तू मैं-मैं हो गयी. मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंची.
मामले को शांत कराने पहुंचे नगर अध्यक्ष के साथ भी लेसियों ने र्दुव्यवहार किया. मौके पर श्री त्यागी ने कार्यपालक पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी व नगर अध्यक्ष श्री सिंह के समक्ष टेंडर के मैनेज करने क ो लेकर मामला रखते हुए आपबीती सुनायी. श्री त्यागी ने पदाधिकारी से नगर पंचायत में लगे सीसीटीवी कै मरे की मदद से मारपीट करने वाले लेसियों की पहचान करने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










