जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Mar 2015 11:26 AM (IST)
विज्ञापन

ठाकुरगंगटी : थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को चपरी पंचायत के पकड़िया गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का नाम मिथिलेश कुमार महतो व देवानंद महतो है. दोनों पकड़िया गांव के ही हैं. मारपीट में देवानंद व […]
विज्ञापन
ठाकुरगंगटी : थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को चपरी पंचायत के पकड़िया गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का नाम मिथिलेश कुमार महतो व देवानंद महतो है. दोनों पकड़िया गांव के ही हैं. मारपीट में देवानंद व मिथिलेश का सिर फट गया.
घायलों का इलाज हरिदेवी रेफरल अस्पताल में किया गया. जानकारी के अनुसार जमीन विवाद का मामला गत छह माह से चल रहा था. छह माह पूराने विवाद के कारण ही शुक्रवार को मारपीट हो गयी. गांव के संजय कुमार महतो, राजीव महतो व साकेत कुमार महतो पर मारपीट का आरोप लगाया गया है. मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस ने मारपीट से सभी आरोपितों को पकड़ लिया है. थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद ने बताया कि मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.आरोपितों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










