मेहरमा में श्रीराम कथा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

2100 श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा, क्षेत्र बना भक्तिमय
मेहरमा थाना क्षेत्र के पत्तीचक धमड़ी साहेब में श्री श्री 1008 राम महायज्ञ और श्रीराम कथा के अवसर पर पंडित सुजीत जी महाराज के नेतृत्व में भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया. इस शोभायात्रा में गांव के अलावा आसपास के गांवों से 2100 कुंवारी कन्या और महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पंडित सुजीत जी महाराज ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर उत्तर वाहिनी गंगा के कहलगांव से लाये गये गंगा जल से कलश को भरा और यज्ञ पंडाल से शोभायात्रा के लिए निकाला. मुख्य यजमान रघुनंदन खटीक अपनी पत्नी बेबी देवी के साथ कलश के आगे आगे चल रहे थे, जबकि श्रद्धालु यज्ञ स्थल से बाराहाट मेहरमा का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ पंडाल पहुंचे. शोभायात्रा के दौरान बज रहे भक्ति भजन और श्रद्धालुओं द्वारा जय श्रीराम एवं जय बजरंगवली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शर्बत, पानी और फल का वितरण भी किया गया.
कलश शोभायात्रा का आकर्षण रथ व घोड़ा
कलश शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रथ और घोड़ा रहा, जो शोभायात्रा के सबसे आगे चल रहा था. कमेटी के सदस्य अनंतलाल यादव, श्याम बिहारी यादव, मुकेश पंडित, रतन कुमार साह, संतोष कुमार, अनिरुद्र प्रसाद साह, पंकज कुमार मंडल, शंकर मंडल, शेखर मंडल, मुन्ना खटीक, प्रमोद मंडल, अमित कुमार ने इस शोभायात्रा का सफल आयोजन सुनिश्चित किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




