गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने झारखंड के बांधों से राज्य को पानी देने की मांग की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2019 8:29 AM
नयी दिल्ली : लोकसभा में गोड्डा से भाजपा सदस्य निशिकांत दूबे ने मंगलवार को झारखंड में मयूराक्षी और चानन नदी पर बने बांधों से संबंधित पानी का पश्चिम बंगाल और बिहार द्वारा इस्तेमाल करने का मुद्दा उठाया. उन्होंने इसके समाधान के लिए समिति गठित करने की मांग की. दूबे ने कहा कि झारखंड में दो […]
नयी दिल्ली : लोकसभा में गोड्डा से भाजपा सदस्य निशिकांत दूबे ने मंगलवार को झारखंड में मयूराक्षी और चानन नदी पर बने बांधों से संबंधित पानी का पश्चिम बंगाल और बिहार द्वारा इस्तेमाल करने का मुद्दा उठाया. उन्होंने इसके समाधान के लिए समिति गठित करने की मांग की. दूबे ने कहा कि झारखंड में दो नदियां मयूराक्षी और चानन हैं, जिन पर बांध झारखंड के क्षेत्र में बने हैं, लेकिन पानी का उपयोग पश्चिम बंगाल और बिहार कर रहे हैं. कहा कि झारखंड को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इन पर विचार करने के लिए समिति बनायी जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










