गोड्डा से भाजपा के सदस्य निशिकांत दुबे ने धर्मांतरण का मुद्दा उठाया सीबीआइ जांच की मांग की
Updated at : 30 Nov 2019 12:28 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : गोड्डा से भाजपा के सदस्य निशिकांत दुबे ने लोकसभा में शून्यकाल में झारखंड में धर्मांतरण का मुद्दा उठाते हुए इस काम में कुछ संस्थाओं के शामिल होने का आरोप लगाया तथा सरकार से इसकी सीबीआइ जांच की मांग की. उन्होंने दावा किया कि झारखंड में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की संस्थाएं धर्मांतरण में […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : गोड्डा से भाजपा के सदस्य निशिकांत दुबे ने लोकसभा में शून्यकाल में झारखंड में धर्मांतरण का मुद्दा उठाते हुए इस काम में कुछ संस्थाओं के शामिल होने का आरोप लगाया तथा सरकार से इसकी सीबीआइ जांच की मांग की.
उन्होंने दावा किया कि झारखंड में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की संस्थाएं धर्मांतरण में लगी हैं. ये संस्थाएं छोटे-छोटे बच्चों को गोद लेकर बाहर भेज रही हैं. रैकेट चल रहा है. कई और संस्थाएं भी इसमें शामिल हैं. इन्हें एफसीआरए के तहत विदेशों से अनुदान मिलता है, जिसे ये स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में खर्च करने के लिए दर्शाती हैं. दुबे ने मांग की कि सरकार को इस मामले में सीबीआइ जांच करा कर कार्रवाई करनी चाहिए और धर्मांतरण बंद करवाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




