पेड़ से गिरा आदिवासी युवक, हालत गंभीर

Updated at : 03 Jul 2014 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
पेड़ से गिरा आदिवासी युवक, हालत गंभीर

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के तिलाबाद गांव के बहियार में ताड़ का डमोला काटने पेड़ पर चढ़े आदिवासी युवक सतेंद्र टुडू पेड़ से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बुधवार को सतेंद्र ताड़ का डमोला काटने पेड़ पर चढ़ा था डमोला काटने के क्रम में उसका पैर फिसल गया […]

विज्ञापन

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के तिलाबाद गांव के बहियार में ताड़ का डमोला काटने पेड़ पर चढ़े आदिवासी युवक सतेंद्र टुडू पेड़ से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बुधवार को सतेंद्र ताड़ का डमोला काटने पेड़ पर चढ़ा था डमोला काटने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ से गिर गया.

परिजनों ने आनन-फानन में युवक को लेकर सुंदरपहाड़ी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में डॉ विनय कुमार द्वारा युवक का इलाज किया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए युवक को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गयी है. युवक के सिर में अत्यधिक चोट लगने से रक्तस्नव जारी है. परिजनों ने बताया कि इलाज के लिये बाहर ले जाने लायक पैसे नहीं है. परिजनों ने बताया कि तिलाबाद में युवक का घर है. उसके घर का छप्पर उजड़ गया है. इसी के लिए ताड़ का डमोला काटने गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola