फुटपाथ पर लगेगा ग्रिल व गुलजार होगा पथ

गोड्डा : इस बार फुटपाथी बिक्रेता फिर से फुटपाथ पर दुकान लगाने का सपना पूरा नहीं कर पायेंगे. क्योंकि जिला प्रशासन इन दुकानदारों को हटाये जाने के लिये पूरी तरह से कमर कस ली है. पहले प्रशासन के बुलडोजरचलने के एक दो दिन बाद से फिर से दुकानदार अपनी दुकान लगाने लगते थे. मगर इस […]
गोड्डा : इस बार फुटपाथी बिक्रेता फिर से फुटपाथ पर दुकान लगाने का सपना पूरा नहीं कर पायेंगे. क्योंकि जिला प्रशासन इन दुकानदारों को हटाये जाने के लिये पूरी तरह से कमर कस ली है. पहले प्रशासन के बुलडोजरचलने के एक दो दिन बाद से फिर से दुकानदार अपनी दुकान लगाने लगते थे. मगर इस बार यह नहीं चलने वाला. इसके लिये उपायुक्त की ओर से नगर पंचायत को आदेश दिया गया है.
ग्रिल लगा कर लगेंगे पौधे : ग्रिल लगा कर नगर में पौधे लगाये जायेंगे. नगर पंचायत की ओर से बागबानी की जायेगी. माली व चौकीदार लगा कर इसकी सुरक्षा भी करने की योजना है. विभाग डीसी के आदेश को पूरा करने में पूरी तल्लीनता से भी जुट गया है. एसडीओ आवास के सामने दीवार के बाहर एवं समाहरणालय के बाहर नगर थाना तक ग्रिल लगा कर पौधे लगाये जायेंगे. मालूम हो कि शहर में अतिक्रमण हटाये जाने के बाद जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है. हालांकि पूरी तौर पर अतिक्रमण का काम अभी भी पूरा नहीं हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




