महगामा में मिट्टी का घर गिरा, बाल-बाल बचे परिजन
Updated at : 07 Jul 2017 3:38 AM (IST)
विज्ञापन

बुधवार देर रात कीतापथार गांव की है घटना चार मवेशी की भी हुई मौत, बेघर हो गये परिजन महगामा : महगामा में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण मिट्टी व फूस का घर गिर गया. प्रखंड के कीता पथार गांव की घटना है. घर राजा राम हांसदा का है.घर गिरने से […]
विज्ञापन
बुधवार देर रात कीतापथार गांव की है घटना
चार मवेशी की भी हुई मौत, बेघर हो गये परिजन
महगामा : महगामा में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण मिट्टी व फूस का घर गिर गया. प्रखंड के कीता पथार गांव की घटना है. घर राजा राम हांसदा का है.घर गिरने से घर मालिक को लाखों का नुकसान हो गया. घर गिरने से दो बैल, दो खस्सी व 50 कबूतर भी मर गये. घर में सभी परिवार सोये थे. इसी बीच तेज आवाज के साथ ही घर गिर गया. घर का छप्पर समेत दीवार आदि भी ढह गये हैं. परिवार के लोगों ने किसी तरह निकलकर अपनी जान बचायी. घर गिरने से पूरा परिवार बेघर हो गया है. वहीं हजारों की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




