घरवाले सोते रहे चोर उड़ा ले गये लाखों के सामान
Updated at : 01 Jul 2017 10:32 AM (IST)
विज्ञापन

दो गांव के चार घराें में हुई चोरी घटना पथरगामा थाना क्षेत्र के घाट कुराबा व सरैया गांव की पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के चार घरों में चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया है. घटना गुरुवार रात की है. पहली घटना थाना क्षेत्र के घाट कुराबा गांव […]
विज्ञापन
दो गांव के चार घराें में हुई चोरी
घटना पथरगामा थाना क्षेत्र के घाट कुराबा व सरैया गांव की
पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के चार घरों में चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया है. घटना गुरुवार रात की है. पहली घटना थाना क्षेत्र के घाट कुराबा गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने धर्मदेव सिंह के घर से दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली है.
श्री सिंह ने पुलिस को बताया कि पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहे थे. उसी समय चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर में घुसे और आलमीरा से सात भर सोना व 27 हजार नकदी लेकर चंपत हो गये. सुबह नींद खुलने पर घर में सामान बिखरा देखा.
27 हजार नकदी व सात भर सोना लेकर चंपत हुए चोर: श्री सिंह ने बताया कि खोजबीन करने पर पता चला कि चोरों द्वारा कमरे के गोदरेज में रखा 27 हजार नकद, सात भर सोना जिसमें एक गले का नेकलेश, कान की बाली, दो अंगूठी, एक चेन सहित 14 भर चांदी के दो पायल, पांच कीमती साड़ी भी चुरा लिया गया.
आंगनबाड़ी के जरूरी कागजात भी ले गये चोर:श्री सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी नूतन सिंह घाट कुराबा आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के पद पर कार्यरत है. आंगनबाड़ी केंद्र का कुछ जरूरी कागजात गोदरेज में रखा हुआ था. जिसे चोरों द्वारा साफ कर दिया गया.
सरैया गांव के तीन घरों में हजारों की चोरी: इधर, सरैया गांव में भी गुरुवार की देर रात तीन घरों में घुस कर चोरों ने हजारों की संपत्ति चट कर गये.
गांव के भिखारी राय के घर से तीन भर चांदी, सात हजार नकद सहित पांच साड़ी की चोरी हुई है. मुन्ना राय के घर से छह हजार नकद, चांदी के पायल व चेन की चोरी कर करीब 10 हजार का नुकसान कर दिया गया तथा लोबिन राय के घर से पांच हजार नकद, दो भर चांदी लेकर चोर चंपत हो गये. उक्त चारों मामले को लेकर पथरगामा थाना को गृह मालिकों द्वारा आवेदन दिया गया है.
चोर के सामने पुलिस बनी बौनी
लगातार पुलिस को चोर चुनौती देते हुए चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है. पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है. चोर को पकड़ने में पथरगामा पुलिस विफल हो रही है. बढ़ते चोरी की घटना के कारण पथरगामा क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है. आस पास के गांवों के लोग दहशत में रत जग्गा करने को विवश हैं. अगर जल्द ही चोरी की घटना पर अंकुश नहीं लगाया गया तो लोगों का पुलिस व थाना पर से भरोसा उठ जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




