ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा चालक की मौत
Updated at : 07 Jun 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

राजाभीठा के डुमरहील गांव के पास हुई घटना तेज रफ्तार होने के कारण नहर में पलटा ट्रैक्टर मौके पर ही हुई चालक की मौत, ग्रामीणों ने निकाला शव बोआरीजोर : राजाभीठा थाना क्षेत्र के डुमरहील गांव के पास मंगलवार को ट्रैक्टर पलट जाने से चालक मो करीम अंसारी (24) की दब कर मौत हो गयी. […]
विज्ञापन
राजाभीठा के डुमरहील गांव के पास हुई घटना
तेज रफ्तार होने के कारण नहर में पलटा ट्रैक्टर
मौके पर ही हुई चालक की मौत, ग्रामीणों ने निकाला शव
बोआरीजोर : राजाभीठा थाना क्षेत्र के डुमरहील गांव के पास मंगलवार को ट्रैक्टर पलट जाने से चालक मो करीम अंसारी (24) की दब कर मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर (जेएच17एच /5702) राजाभीठा से ईंट लोड कर डुमरहील गांव आ रहा था. डुमरहील गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया. इंजन में दब जाने के कारण चालक सह मालिक करीम अंसारी की मौत मौके पर हो गयी.
पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. पिता सकीम उद्दीन अंसारी ने बताया कि करीम को एक पुत्र व एक पुत्री है. ट्रैक्टर की कमाई से परिवार का भरण-पोषण करता था. युवक की मौत हो जाने के कारण परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है. वहीं पत्नी दहाड़ मार कर रो रही थी.
बसंतराय में पांच ओवरलोडेड ट्रैक्टर जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




