Giridih News :लावारिश गाय की सूचना देने पर युवक से मारपीट, केस

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ले में मंगलवार की देर शाम एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी. इस घटना में झिंझरी मोहल्ला निवासी सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

विज्ञापन

सुमित कुमार मंगलवार की शाम करीब सात बजे अपने घर से बड़ा चौक की ओर जा रहा था. इसी दौरान हटिया के पास पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया. इसके बाद उसे जबरन हटिया के अंदर ले जाकर मारपीट शुरू कर दी गई. बताया गया कि हमलावरों में से एक युवक ने चाकू निकालकर वार करने की कोशिश भी की, लेकिन सुमित किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा. उसने आशंका जताई है कि कुछ दिन पहले उसने झिंझरी मोहल्ला पार्क में एक लावारिस गाय बंधे मिलने की सूचना पुलिस को दी थी, उसी रंजिश में उस पर हमला किया गया.

नगर थाना में की शिकायत

उधर सुमित ने इस संबंध में नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना की जांच की जा रही है. शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इस घटना में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola