Giridih News :दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :26 Apr 2026 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह-अडवारा रोड में दो बाइकों की टककर में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि, दो घायल हो गये. मृतक की पहचान बबलू कुमार चिचाकी सरिया के रूप में हुई.

विज्ञापन

बताया जाता है कि बबलू अपने साथी सचिन कुमार के साथ शादी विवाह में फोटोग्राफी कर बगोदर की ओर लौट रहा था. इसी दौरान उसकी बाइक अडवारा-मंझलाडीह रोड के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गया. दोनों बाइक की टक्कर में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने तीनों को इलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया. अस्पताल पहुंचते ही बबलू की मौत हो गयी. वहीं, बरवाडीह का युवक नरेश कुमार घायल हो गया. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी. बगोदर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गयी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दो अलग-अलग घटनाओं में पांच जख्मी

देवरी. देवरी थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए. पहली घटना जमुआ-चकाई मुख्य सड़क पर चतरो के पास घटी. इसमें जानवर को बचाने में बाइक सवार भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चौकी गांव के खीरो तुरी (30) व करण कुमार (5) घायल हो गये. दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया. वहीं, दूसरी घटना देवरी-खिजुरी मुख्य सड़क पर भंडराटांड़ गांव के पास घटी. यहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के कोयरीडीह गांव का मनीष मरांडी (17), प्रेम सोरेन (15) वर्ष व गरंग गांव का राजेश हेंब्रम (22) घायल हो गये. तीनों घायलों का उपचार निजी अस्पताल में करवाया गया.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola