Giridih News :महिला को बंधक बनाकर जेवरात, नगदी व कागजात की लूट

Giridih News :गावां थाना क्षेत्र के चेरवा गांव में शुक्रवार देर रात नकाबपोश अपराधियों ने महिला मुंद्रिका को बंधक बनाकर घर में रखे जेवरात, नगदी व जमीन के कागजात लूट लिया.
पीड़िता ने गावां थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है. भुक्तभोगी महिला ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 12 बजे छह की संख्या में नकाबपोश अपराधी छत के रास्ते सीढ़ी होकर घर में घुस आए. आवाज सुनकर जब वह कमरे से बाहर निकली, तो अपराधियों ने उन्हें कब्जे में लेकर कमरे में बंद कर दिया तथा मुंह पर कपड़ा बांध दिया. इसके बाद बदमाशों ने कमरे में रखे करीब एक किलो चांदी के जेवरात, 20 हजार रुपये नकद एवं अन्य सामान निकाल लिया.
बहू के कमरे से गहने व जमीन के कागजात भी ले गय
ेवहीं, बहू के कमरे में रखे बक्से से भी गहने और जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात लेकर फरार हो गये. महिला ने बताया कि जाते समय अपराधियों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. काफी हिम्मत जुटाकर वह किसी तरह बाहर निकली और छत पर जाकर शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक सभी अपराधी फरार भाग गये थे. थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है तथा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










