Giridih News :साड़ी के सहारे फांसी लगाकर महिला ने दी जान
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :ओझाडीह पंचायत के डेमनाटांड गांव में शनिवार की सुबह दीपक मरांडी की पत्नी हर्षिला मुर्मू (22) का शव फांसी के फंदे में झुलता मिला. सूचना पर बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
विज्ञापन
इधर, मृतका के मायके वाले भी गांव पहुंचे और पुत्री के शव व उसके दो छोटे बच्चों को देख विलाप करने लगे. मायके वाले कई आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है. बताया जाता है कि हर्षिला साड़ी का फंदा बना घर की छत में लकड़ी के सहारे झूल रही थी. उसे फांसी में लटका देख परिजनों ने हो हल्ला किया.
जानकारी मिलने पर पहुंचे मुखिया
जानकारी मिलने पर मुखिया बासुदेव नारायण सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. तब तक परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था. एसआई रंधीर कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और काफी समझाने बुझाने के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम में भेजा. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










