Giridih News :वार्ड नं 11 में गहराया जलसंकट, लोग कर रहे त्राहिमाम

Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :10 May 2026 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :वार्ड नं 11 में गहराया जलसंकट, लोग कर रहे त्राहिमाम

Giridih News :गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं 11 में इन दिनों पानी की भारी किल्लत से जनजीवन बुरी तरह त्रस्त है. बढ़ती गर्मी में इस वार्ड में गहराते जलसंकट को लेकर अब तक प्रशासन ने कोई ठोस पहल नहीं की है. कई दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है.

विज्ञापन

हैंडपंप और चापाकल भी या तो सूख गये हैं या फिर गंदा पानी निकल रहा है. ऐसे में लोगों की मजबूरी है पानी खरीदना या फिर दूर-दराज के इलाकों से किसी तरह पानी ढोकर लाते हैं.

बूंद-बूंद के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है

जलसंकट से सर्वाधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है. महिलाओं को रोजमर्रा के घरेलू कामों के लिए पानी जुटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. उनका कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, पर अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है. वार्डवासियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द समाधान निकालने की मांग की है.

वाटर सप्लाई प्लांट की कोई मॉनीटरिंग नहीं

वार्ड संख्या 11 स्थित आदर्श नगर में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर सप्लाई यूनिट बनायी गयी थी. इस महत्वाकांक्षी योजना पर करीब 12 करोड़ रु खर्च किये गये थे. जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है. वाटर सप्लाई यूनिट से घरों तक पहुंचनेवाला पानी न तो फिल्टर किया गया होता है और न ही उसकी गुणवत्ता की कोई नियमित जांच की जाती है. लोगों का कहना है कि सीधे नदी का गंदा पानी पाइपलाइन से घरों में पहुंचाया जा रहा है. इस कारण लोगों को मजबूरी में वही पानी उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है. वाटर सप्लाई प्लांट में न तो प्रशिक्षित टेक्नीशियन समय पर आता है और न ही गुणवत्ता की जांच के लिए कोई कर्मचारी है. रखरखाव के अभाव में करोड़ों की लागत से बना यह प्लांट अब महज एक शो-पीस बनकर रह गया है.

डीसी से शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान : वार्ड पार्षद

वार्ड नंबर 11 के वार्ड पार्षद अशोक राम ने बताया कि आदर्श नगर स्थित वाटर सप्लाई यूनिट की कई मशीनें खराब हो चुकी हैं. फलत: नियमित जलापूर्ति बाधित है. उन्होंने कहा कि मशीनों के खराब होने की वजह से फिल्टरिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ठप हो गयी है, जिससे लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है. बावजूद इसके उन्होंने अपने स्तर से किसी तरह जलापूर्ति शुरू करवाने का प्रयास किया था, पर तकनीकी खराबियों के चलते पानी को फिल्टर करना संभव नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि समस्या लंबे समय से बनी है और लगातार प्रयासों के बाद भी स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है. उन्होंने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन से भी लिखित शिकायत की है. वार्ड पार्षद ने जिला प्रशासन से वाटर सप्लाई यूनिट की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola