प्रदूषण के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री के बाहर दिया धरना, नारेबाजी

बढ़ते प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन.
Pollution in Giridih: गिरिडीह जिले में सदर प्रखंड के चतरो में स्थित बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री के खिलाफ रविवार (3 मार्च) को सैकड़ों लोगों ने आंदोलन शुरू कर दिया.
Pollution in Giridih: गिरिडीह जिले में सदर प्रखंड के चतरो में स्थित बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री के खिलाफ रविवार (3 मार्च) को सैकड़ों लोगों ने आंदोलन शुरू कर दिया. प्रदूषण के खिलाफ एकजुट ग्रामीणों ने बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया. साथ ही प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.
बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री गेट के बाहर ग्रामीणों का धरना
आंदोलन में शामिल महिला-पुरुष व बच्चों ने फैक्ट्री गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री की वजह से लगातार इलाके में प्रदूषण फैल रहा है. इसके कारण चतरो, गादी श्रीरामपुर, पूर्णानगर समेत आस-पास के कई गांवों के सैकड़ों लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

ग्रामीणों का आरोप- प्रदूषण से गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे लोग
आंदोलन कर रहे लोगों का कहना है कि कई लोग प्रदूषण के कारण गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए हैं. बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है. कई बार आंदोलन करने के बावजूद जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.
लोग प्रदूषण से त्रस्त, प्रशासन और जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान
ग्रामीणों ने कहा कि यही कारण है कि प्रदूषण की समस्या से त्रस्त होने के बाद आज पूरे गांव के लोग फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि उनका यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक जिला प्रशासन या स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रदूषण की रोकथाम की कोई उचित पहल नहीं की जाती.
धरना-प्रदर्शन करने पर ग्रामीणों पर झूठे केस दर्ज करवाती है कंपनी
ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी वे लोग धरना-प्रदर्शन पर बैठते हैं, तो प्रबंधक के द्वारा ग्रामीणों के खिलाफ झूठे आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी जाती है. इससे ग्रामीण परेशान होते हैं.
Also Read : गिरिडीह : सांसदों के निलंबन के खिलाफ इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन आज
हाथों में तख्तियां लेकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे ग्रामीण
उधर, फैक्ट्री के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा आंदोलन किए जाने की सूचना मिलने के बाद बीडीओ गणेश रजक, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं. आंदोलन कर रहे सभी ग्रामीण अपने-अपने हाथों में तख्तियां लेकर फैक्ट्री प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




