Giridih News :विद्यालय में मटन व शराब पार्टी का वीडियो वायरल, शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :विद्यालय में मटन व शराब पार्टी का वीडियो वायरल, शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग

Giridih News :पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोतीलेदा में सोमवार को शिक्षकों की मटन व शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है. हालांकि, प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

वीडियो के वायरल होने के बाद ग्रामीण मंगलवार को विद्यालय पहुंचे. शिक्षा के मंदिर में पार्टी मनाने के मामले में ग्रामीणों ने शिक्षकों की क्लास लगायी. विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने यहां पर वर्षों से पदस्थापित शिक्षकों को तबादला करने और पार्टी मनाने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उपायुक्त को आवेदन देकर किया है. कहा है कि इस विद्यालय में मध्य और उच्च विद्यालय का संचालित है. पंचायत के कई गांवों से काफी संख्या में बच्चे यहां पढ़ने आते हैं. लेकिन, वर्षों से जमे शिक्षक को पढ़ाई-लिखाई से कोई मतलब नहीं है.

शिक्षक पर लगाये कई आरोप

ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षक यहां आते हैं और अपनी ड्यूटी बजाकर विद्यालय अवधि समाप्त होने के बाद मटन व शराब पार्टी मनाते हैं. शिक्षकों के इस व्यवहार से महिला शिक्षक खुद को असुरक्षित महसूस करती है. पार्टी के लिए पैसा मांगने पर जब महिला शिक्षक विरोध करती हैं, तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता है. जिप अध्यक्ष मुनिया देवी और बीइइओ को भी आवेदन की प्रतिलिपि सौंपी गयी है. आवेदन में पंसस रीतलाल वर्मा, छोटेलाल यादव, इंद्रलाल वर्मा, दिनेश वर्मा, लक्ष्मण यादव, पवन वर्मा, नकुल तुरी, मोहन महतो सहित अन्य ग्रामीणों का हस्ताक्षर है. इस मामले में विद्यालय की प्राचार्य जया प्रसाद ने कुछ भी बताने से साफ परहेज किया.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola