Giridih News :सब्जी लदा पिकअप वैन पलटा, बाल-बाल बचे चालक-खलासी

Updated at : 04 Mar 2025 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :सब्जी लदा पिकअप वैन पलटा, बाल-बाल बचे चालक-खलासी

Giridih News :गावां ब्लॉक मोड़ के पास सब्जी लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. वैन सब्जी लेकर जा रहा था.

विज्ञापन

गावां ब्लॉक मोड़ के पास सब्जी लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. वैन सब्जी लेकर जा रहा था. आशंका जतायी जा रही है कि चालक को नींद आयी और वाहन का संतुलन बिगड़ गया. वाहन अनियंत्रित होकर प्रखंड मुख्यालय के बाउंड्रीवाल से टकराकर पलट गया. हालांकि, घटना में ड्राइवर व खलासी बाल-बाल बच गये.सूचना पर गावां थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचे. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार की अलसुबह की है. पिकअप वैन सब्जी लेकर बिहार जा रहा था. इस दौरान ब्लॉक मोड़ के समीप पलट गया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. कहा कि सब्जी दूसरे वाहन में लोड कर भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola