Giridih News: डांट से क्षुब्ध किशोरी ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या की कोशिश

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: डांट से क्षुब्ध किशोरी ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या की कोशिश

Giridih News: समय रहते परिजनों की नजर पड़ने से किशोरी की जान बच गयी. फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घोरबाद गांव में मंगलवार को एक 16 वर्षीय किशोरी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. समय रहते परिजनों की नजर पड़ने से किशोरी की जान बच गयी. फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. परिजनों के अनुसार घर के काम को लेकर किशोरी को डांट पड़ी थी. इसी बात से नाराज होकर उसने खेत में फसल के लिए रखे गये कीटनाशक का सेवन कर लिया. कीटनाशक खाते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों के द्वारा किशोरी का इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola